रैली में भाग लेने कांग्रेसी रवाना


जोधपुर। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेसी आज अलग-अलग माध्यमों से जोधपुर से रवाना हुए। जोधपुर से आज हजारों कांग्रेसी रवाना हुए। ये कांग्रेसी बस-ट्रेनों के अलावा निजी वाहनों से भी दिल्ली गए है।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनन्दसिंह चौहान ने बताया कि भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आज दोपहर में जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय व तीनों विधानसभाओं से  बसों के माध्यम से रवाना हुए। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं शहर विधायक मनीषा पंवार के नेतृत्व में ट्रेनों से दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा सैंकडों कार्यकर्ता निजी वाहनों से भी दिल्ली के लिए रवाना हुए है।


 


 


 


 


सभी बसों व रेलों पर ब्लॉक वाइज बैनर लगाए गए है तथा प्रत्येक बस के दो-दो संयोजक बनाए गए है। इसके लिए आज दोपहर तक दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाई गई। जोधपुर के कांग्रेसजन झंडे, बैनर व नारों के साथ सामूहिकता के साथ प्रदर्शन करते हुए रामलीला मैदान की रैली में हिस्सा लेंगे।
दिल्ली रवानगी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमने ही भारत बनाया है, हम ही भारत बचाएंगे, अशोक गहलोत जिंदाबाद, सोनियां गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद आदि नारे लगाए। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है तथा भारतीय संविधान की धज्जियां उडाते हुए देश में भय, भूख व भ्रष्टाचार का ताण्डव मचा दिया है। कांग्रेस ने इस देश को आजाद कराया व निर्माण की राह पर आगे बढाया था आज उसे बचाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस की है।