यह मोदी सरकार की पारदर्शिता का सत्यापन है: शेखावत
 

राफेल मामले में विपक्ष पर साधा निशाना

 

 

जोधपुर, 14 नवम्बर। भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल के विषय मे दावा करने वाले पक्ष को फटकार के साथ ही पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। राफेल मामले में गलत तरीके से झूठ फैलाने वालों को यह करारा तमाचा है। यह केन्द्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के  सत्य की जीत है। 

 


 

 

भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस बात को साबित करता है कि केन्द्र सरकार पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है।  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस मामले में विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल के विषय मे दावा करने वाले पक्ष को फटकार के साथ ही पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। सरकार ने राफेल विमान की खरीददारी पारदर्शिता से की है । शेखावत ने कहा कि यह नरेन्द्र मोदी सरकार की पारदर्शिता का सत्यापन है, व इसके राष्ट्रवाद को एक पुरुस्कार भी और देश के विकास को बाधित करने वालों को यह करारा  मुँह तोड़ जवाब भी है।

अचल सिंह मेड़तिया